{"_id":"61c73b205475e812102fa62a","slug":"police-have-arrested-three-accused-of-a-gang-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, चोरी की छह बाइक और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, चोरी की छह बाइक और तमंचा बरामद
Sat, 25 Dec 2021 09:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:09 PM IST
सार
बागपत पुलिस ने एक शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। ये आरोपी बागपत और आसपास के जिलों में वाहन चोरी करते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइक, एक तमंचा और दो चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
चोरी की बाइक बरामद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा में कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक, एक तमंचा और दो चाकू बरामद किए। पुलिस ने तीनों का शनिवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
एनसीआर में काफी दिन से बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात गिरोह के तीन सदस्यों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एनबीसीसी कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक, एक कटी बाइक, बाइक काटने के औजार, एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए। ये तीनों आरोपी खेकड़ा निवासी हैं। इनमें शकील और दीपक कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी व आरिफ नई बस्ती निवासी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य खेकड़ा, लोनी और बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के साथ एनसीआर में बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइक काटकर उनके पुर्जों की बिक्री करते हैं। पुलिस का कहना है कि चौथा सदस्य नीटू अभी फरार है। तीनों चोरों का चालान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
दो लोहा चोर पकडे़
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात दो लोहा चोर गिरफ्तार किए हैं। ये दोनों खेकड़ा निवासी मोहित और नितिन हैं। इनसे चोरी की लोहे की छडे़ बरामद की गई हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि दो दिन पहले इन्होंने कस्बे के विजयनगर में तीन घरों से लोहे के सामान की चोरी की थी। इनका एक साथी गोपाल निवासी खेकड़ा फरार है।