फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police guarded from lockdown to market, city to countryside

लॉकडाउन में सूने रहे बाजार, नगर से देहात तक पुलिस का पहरा

Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police guarded from lockdown to market, city to countryside
- बेवजह घूमने व नियमों का पालन न करने वालों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/बालैनी। लॉकडाउन में शनिवार को जिले के बाजार और गलिया सूनी पड़ी रही। शहर से देहात तक पुलिस का सख्त पहरा रहा। सीमाओं के अलावा शहर के मुख्य स्थानों व मार्गों पर चेकिंग की गई। पुलिस ने बेवजह घर से बाहर निकलने वाले तथा नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।

लॉकडाउन के पहले दिन जिले के बार्डर पर आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग की गई। बालैनी हिंडन नदी चेकपोस्ट, निवाड़ा चेकपोस्ट, ककड़ीपुर चेकपोस्ट, डूंडाहेडा चेकपोस्ट, पेरीफेरल एक्सप्रेसवे व बरनावा चेकपोस्ट पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने चेकिंग के बाद ही वाहनों को जिले के अंदर व बाहर जाने की अनुमति दी। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किए। लॉकडाउन में शहर से लेकर देहात बाजार सूने रहे। नगर के मुख्य मार्गों के अलावा बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पुराना कस्बा, ईदगाह रोड, कोर्ट रोड के अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी के मुख्य बाजार, बालैनी, कस्बा अमीनगर सराय में बिलजीघर चौपला, फव्वारा चौक, मेन बाजार, कस्बा छपरौली के मुख्य मार्गों व बाजारों में पुलिस तैनात रही। लोग जरूरी काम के लिए ही लोग घरों के बाहर निकले। पुलिस ने बेवजह घूमने वाले व मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। कुछ को हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed