फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police did not get reward for fifty thousand

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा पचास हजार का इनामी अंकित

Thu, 03 Oct 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police did not get reward for fifty thousand
बागपत। खैला के पूर्व प्रधान के पुत्र विनोद की हत्या व गांव में पर्चे फेंक कर दहशत फैलाने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अंकित उर्फ बाबा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस जल्दी ही उसके घर की कुर्की करेगी।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव में 18 जुलाई को पूर्व प्रधान राजे के पुत्र विनोद की चुनावी रंजिश के चलते हत्या की। इस मामले में खैला के अंकित उर्फ बाबा समेत दो बदमाशों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी न होने पर उसके घर पर कुर्की के नोटिस भी चस्पा कर चुकी है। इसके अलावा 27 सितंबर की रात को प्रधानी का चुनाव निर्विरोध लड़ने के लिए अंकित उर्फ बाबा के नाम से गांव में पंप लेट भी डाले। इससे गांव में दहशत फैल गई । पुलिस ने इस मामले में भी बाबा खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज किया। 30 सितंबर को एसपी ने अंकित उर्फ बाबा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। वहीं नोएडा के फेज-2 थाने से भी उसे पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस बदमाश को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। चांदीनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि अंकित उर्फ बाबा की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है, लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed