फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police could not seal the house of infamous Vicky

कुख्यात विक्की का मकान सील नहीं कर सकी पुलिस

Tue, 28 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police could not seal the house of infamous Vicky
विक्की के मकान पर सील लगाने के लिए गांव मे ऐलान करती कोतवाली पुलिस - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। जिलाधिकारी राजकमल यादव के आदेश पर सोमवार को कुख्यात बदमाश विक्की उर्फ विक्रांत के सुन्हैड़ा गांव में संपत्ति पर सील लगाने पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी को विरोध का सामना करना पड़ा। विक्की की मां और बहनों ने विरोध कर उन्हें मकान पर सील नहीं लगाने दी। पुलिस अधिकारी फिर से 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर लौट गए। सीओ का कहना है कि मंगलवार को विक्की की संपत्ति पर सील लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत सुन्हैड़ा के खिलाफ बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, दौराला, मेरठ, दिल्ली, आगरा और मध्य प्रदेश में हत्या, लूट और रंगदारी आदि के 20 मुकदमे दर्ज हैं। विक्की फिलहाल गाजियाबाद की डासना जेल मे बंद है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने पिछले सप्ताह उसे गैंगस्टर एक्ट मे निरुद्ध किए जाने के आदेश जारी कर कोतवाली पुलिस को संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस रविवार को सुन्हैड़ा गांव पहुंची थी। वहां समूचे गांव में लाऊड स्पीकर से विक्की की संपत्ति कुर्क किए जाने का एलान किया था। मकान में रह रही विक्की की मां बृजबाला को 24 घंटे के अंदर मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार दोपहर पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा पुलिस बल के साथ सुन्हैड़ा गांव पहुंचे। वहां पुलिस ने मकान सील करने की कार्रवाई शुरू की। इस पर विक्की की मां और बहनों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मकान विक्की के नाम नहीं है। वे मकान मालिक हैं। वे मकान को सील नहीं होने देंगे। सीओ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहे। बृजबाला का कहना है कि प्रशासन विक्की संपत्ति सील करें। उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए। इसके बाद अधिकारियों ने फिर से गांव में विक्की की संपत्ति को 24 घंटे के अंदर सील करने का एलान कराया। विक्की की मां और बहनों को मंगलवार दोपहर तक मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद सीओ पुलिस बल के साथ लौट गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मंगलवार को विक्की के मकान पर सील लगाई जाएगी।

मकान पर सील लगाने गई पुलिस को मकान अपने नाम होने के कागजात दिखाती विक्की की बहन

मकान पर सील लगाने गई पुलिस को मकान अपने नाम होने के कागजात दिखाती विक्की की बहन- फोटो : KAHKRA

बागपत के सुन्हैड़ा गांव में कुख्यात विक्की की सम्पत्ति सील करने पहुंची पुलिस का विरोध करते परिज?

बागपत के सुन्हैड़ा गांव में कुख्यात विक्की की सम्पत्ति सील करने पहुंची पुलिस का विरोध करते परिज?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed