फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught two women who reached the medical store to cheat

मेडिकल स्टोर पर ठगी करने आई महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ी

Thu, 11 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police caught two women who reached the medical store to cheat
गैंग के चार पुरुष भी पकडे़ , बडे़ गैंग का खुलासा होने की संभावना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अधिकारी बनकर खेकड़ा में एक मेडिकल स्टोर संचालक से हजारों रुपये की वसूली करने वाली दो ठग महिलाओं को उनके चार पुरुष साथियों के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। जांच में बडे़ गैंग का खुलासा हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुधवार शाम दो महिला खेकड़ा में एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। वहां अपने को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बताया। इसके बाद उन्होंने मेडिकल स्टोर पर दवाओं की जांच करनी शुरू कर दी। वहां कई दवाओं को प्रतिबंधित बताकर स्टोर संचालक को जेल भिजवाने की धमकी दी। घबराकर संचालक ने उनसे करीब 50 हजार रुपये में खुद को छोड़ देने की डील कर ली। लेकिन कथित ठग अफसर अधिक रुपये की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन

मामले की भनक बाजार में फैली तो अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक लखनऊ से आई टीम को लेकर छापे के डर से शटर गिराकर चले गए। किसी ने इसकी सूचना जिला ड्रग्स अधिकारी वैभव बब्बर को दे दी। ड्रग अधिकारी ने तभी कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस उक्त मेडिकल स्टोर पर पहुंची और दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आई। महिलाओं से सख्ती से पूछा तो उन्होंने अपने साथ ओर साथी भी होने की बात कही। पुलिस ने उनसे फोन कराकर उनके बाकी चार साथियों को भी कोतवाली बुलवा लिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया दोनों महिलाओं और चारों पुरुष ठगों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। इनके माध्यम से ओर बडे़ गैंग का खुलासा हो सकता है। मामले की जांच कराकर इन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

फर्जी महिला अधिकारी का मसला कोतवाली पुलिस के पास - वैभव बब्बर
खेकड़ा।
जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि खुद को नारकोटिक्स विभाग की अधिकारी बताने वाली महिलाओं और उसके चार साथियों का मसला उन्होंने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। वही मेडिकल स्टोर से मिलने वाले पशुओं से ज्यादा मात्रा में दूध निकालने में काम आने वाला ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 302 वायल की बरामद खेप को जब्त कर सील कराकर नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। उधर, मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली आदि ने फर्जी महिला अधिकारी गैंग के खिलाफ कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed