{"_id":"62a8d122de061d1f3f594b97","slug":"police-caught-the-miscreant-who-robbed-saraf-brothers-kahkra-news-mrt592805122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सराफ भाइयों से लूट करने वाला बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सराफ भाइयों से लूट करने वाला बदमाश दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 मार्च को सराफा भाइयों से हुई थी छह लाख की लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा निवासी सर्राफ भाइयों से हुई छह लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को तमंचा और दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों का पुलिस दो माह पूर्व ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मोहल्ला गिरधरपुर निवासी नीरज वर्मा गाजियाबाद जनपद के लोनी नगर में सोने जेवरात की दुकान करता है। 12 मार्च को गाजियाबाद से लौटते वक्त पाठशाला मार्ग पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने पांच लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और एक लाख की नकदी लूट ली थी। 14 अप्रैल को पुलिस ने दो बदमाश थाना बालैनी क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी अश्वनी और दत्तनगर निवासी मोहित को दबोचकर उनसे लूट के सोने के तीन कुंडल, सोने की दो अंगूठी और 2500 रुपये बरामद कर चालान कर दिया था। सोमवार की रात पुलिस ने इसी मामले मं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से तमंचे के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना बालैनी क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी सचिन है। यह बदमाश सराफ भाइयों से लूट के मामले में फरार चल रहा था। मंगलवार को आरोपी का लूट आदि की धाराओं में चालान कर दिया गया।
रिमांड पर लेकर कुंडल और नकदी बरामद की
बालैनी। जेल में बंद लूट के आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने लूटे गए कुंडल और नकदी बरामद की है। अमीपुर बालैनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला सावित्री ने लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था लूट के आरोपी बसौद गांव के महताब को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि आरोपी महताब को छह घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर नौ हजार रुपये की नकदी, पीड़िता के कुंडल बरामद किए गए है।