फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught illegal firecracker factory in Dattanagar

Baghpat News: पुलिस ने दत्तनगर में पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी

Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police caught illegal firecracker factory in Dattanagar
बालैनी थाने में पुलिस हिरासत में ​लिए गए आरोपी व बरामद विस्फोटक सामाग। स्रोत:पुलिस
- दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो क्विंटल से अधिक पटाखा सामग्री बरामद की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। दत्तनगर गांव अवैध पटाखों के कारोबार का गढ़ गया है। जहां पुलिस की छापे कर कार्रवाई में एक बार फिर पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो क्विंटल से अधिक पटाखा सामग्री बरामद की। इससे पहले भी कई बार पटाखा फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है।
दत्तनगर गांव में पिछले कई सालों से अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। दीपावली आते ही बड़ी मात्रा में पटाखे बनाने का काम शुरू कर दिया जाता है। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने छापा मारकर कई लोगों को पटाखे बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी भी पटाखों की फैक्टरी बड़े पैमाने पर चल रहीं हैं। जिसका खुलासा बृहस्पतिवार रात पुलिस कार्रवाई से हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर पटाखे बना रहे नौशाद और मोइन को गिरफ्तार कर लिया। मकान से भारी मात्रा में बने हुए और अधबने पटाखे बरामद किए गए। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि पटाखा फैक्टरी चलती मिली। जहां से दो क्विंटल से अधिक पटाखा सामग्री बरामद की गई है। पटाखे बनाने के मामले में कुछ लोग चिन्हित किए हैं, जिनकी नियमित चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed