फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught illegal arms manufacturing factory in Bavaria Colony

Baghpat News: पुलिस ने बावारिया कॉलोनी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Sun, 04 Jan 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police caught illegal arms manufacturing factory in Bavaria Colony
​झिंझाना में बरामद अवैध ह​थियार। स्रोत पुलिस विभाग
शामली/झिंझाना। एसओजी व झिंझाना थाना पुलिस ने बावरिया काॅलोनी में घर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और बने-अधबने तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आगामी पंचायत चुनाव में सप्लाई करने के लिए तमंचे बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना के आधार पर एसओजी टीम और झिंझाना थाना पुलिस ने अहमदगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव बावरिया काॅलोनी में छापा मारकर एक मकान में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो आरोपी सन्नी निवासी गांव सल्फा थाना कांधला और रामकुमार निवासी गांव लिसाढ़ थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से देसी बंदूक, दो पौनिया तमंचे, 18 तमंचे, सात कारतूस, 19 अधबने तमंचे की बॉडी, 12 बोर की पांच नाल आदि पार्ट्स के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण डि्रल मशीन, वेल्डिंग मशीन व ग्लेंडर मशीन आदि बरामद किए। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के किए तमंचे बनाकर उन्हें सप्लाई करने की तैयारी कर रहे थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में किन लोगों को अवैध हथियार बेचे और सप्लाई किए गए। इसकी जानकारी ली जा रही है। अवैध शस्त्र के मामले में जो भी लिप्त पाया जाएगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed