फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police brought Shyamlal's son to the police station, uproar in protest

श्यामलाल के बेटे को थाने ले आई पुलिस, विरोध में हंगामा

Sun, 13 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police brought Shyamlal's son to the police station, uproar in protest
युवक देवेन्द्र को उठाने जाने की सूचना के बाद चांदीनगर थाने में सीओ खेकड़ा से उलझते परिजन - फोटो : BAGHPAT
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने देवेंद्र को वापस घर भेज दिया
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, पुलिस बयान बदलवाने का बना रही दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। चमरावल गांव में शराब पीने से श्यामलाल सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को थाना पुलिस मृतक श्यामलाल के बेटे देवेंद्र को थाने ले आई। इसके विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को खरी खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने देवेंद्र को वापस घर भेज दिया। गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बार-बार बयान बदलवाने का दबाव बना रही है।
शनिवार रात पुलिस श्यामलाल प्रजापति के बेटे देवेंद्र प्रजापति को थाने ले आई। विरोध में परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए। थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और पुलिस को खरी खोटी सुनाई गई। गांव में हो रही मौत का जिम्मेदारी भी पुलिस की लापरवाही को ठहराया गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने देवेंद्र को छोड़ दिया और वह परिवार के साथ घर लौट आया।
विज्ञापन

कुछ जानकारी लेने के लिए पुलिस देवेंद्र को थाने लेकर आई थी। ग्रामीणों को गलतफहमी हो गई थी। - मंगल सिंह रावत, सीओ खेकड़ा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
बागपत। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने बताया कि उन्होंने चमरावल गांव के मामले से सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया था। सीएम ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देेश दिए हैं। यही नहीं उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर दोषियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में गवर्नमेंट ऑफ यूपी के ट्वीटर से कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed