{"_id":"6059edf78ebc3ec4be1be0d3","slug":"police-arrested-liquor-smuggler-in-encounter-in-baghpat-accomplice-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : पुलिस ने मुठभेड़ में शराब तस्कर दबोचा, साथी फरार, शराब व तमंचा बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : पुलिस ने मुठभेड़ में शराब तस्कर दबोचा, साथी फरार, शराब व तमंचा बरामद
Tue, 23 Mar 2021 07:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Mar 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में अमीनगर सराय के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि सोमवार रात फोर्स के साथ पिलाना भट्टे पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बागपत की ओर से आ रही सेंट्रो कार काफी दूर रुक गई। पुलिस कार की ओर गई तो चालक गाड़ी मोड़ कर भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद कार सवारों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में घुस कर फरार हो गया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि पकड़ा गया हरफूल उर्फ सोनू पुत्र बलवान निवासी गली नंबर पांच, आर्यनगर कस्बा बहादुरगढ़, जिला झज्जर, हरियाणा है। वह शराब तस्करी करता है। उसका फरार हुआ साथी सतपाल भी इसी मोहल्ले का रहने वाला है।
पुलिस ने पकड़े तस्कर से 10 पेटी हरियाणा मार्का संतरा रसीला व समालखा ब्रांड शराब, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस व सेंट्रो कार बरामद की। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।