फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police alert in the district after Nuh violence, vigil increased

Baghpat News: नूंह हिंसा के बाद जिले में पुलिस अलर्ट, चौकसी बढ़ाई

Wed, 02 Aug 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police alert in the district after Nuh violence, vigil increased
-जिले में संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई, सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़कने के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट हो गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई। उधर सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं बॉर्डर पर हरियाणा आने और जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग शुरू करा दी गई है।
हरियाणा के नूंह में बजरंग दल की शोभायात्रा के दौरान हिंसा और पांची गांव के बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत होने के बाद बागपत पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर आ गई। जिसके चलते जिले में हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है और पुलिस कर्मियों को संदिग्ध लोगों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में गश्त करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा लोगों से शांति बनाए रखने और दंगे को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। साथ ही खुफिया विभाग भी नूंह दंगे को लेकर जिले की गतिविधियों की सूचनाएं एकत्र करने लगा है। उधर सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जिसमें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या फिर भड़काऊ पोस्ट अपलोड़ करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

माहौल भड़काने वालों पर होगी कार्रवाई
नूंह दंगे को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माहौल भड़काने वालों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी थाना प्रभारियों को ऐसे लोगों पर नजर रखने और जरा भी हरकत होने पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सभी जगह गश्त कर रही है और बॉर्डर पर भी चेकिंग कराई जा रही है। लोगों को किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट नहीं करे, उसके लिए नजर रखी जा रही है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed