फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police administration on backfoot, barricaded barricaded

Baghpat News: आखिरकार बैकफुट पर आया पुलिस प्रशासन, मुख्य रास्तों से हटाई गई बैरिकेडिंग

Fri, 25 Aug 2023 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police administration on backfoot, barricaded barricaded
बड़ौत में कोतना रोड़ पर हटाएं बैरिकेट। संवाद
बड़ौत। नगर के मुख्य रास्तों पर कोतवाली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किए जाने के मामले में आखिरकार पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया। बृहस्पतिवार को जिन रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी, उन्हें हटा लिया गया है। जिससे अब लोगों ने वहां से आवागमन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने पुराना दिल्ली बस स्टैण्ड़, बावली चुंगी, पीएन शर्मा पार्क सहित अन्य मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। इसको लेकर गांव-देहात से बाजार में खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे व्यापार पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। इस संबंध में व्यापारी नेताओं उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बोबी, नवनीत जैन, मुदित जैन आदि ने एसडीएम व सीओ से वार्ता की थी। प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने अतिक्रमण हटवाए जाने के बाद भी बैरिकेडिंग हटाए जाने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

समस्या से क्षुब्ध होकर और व्यापार को घटता देख व्यापारी नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ट्वीट कर नगर में मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाने के बाद हो रही समस्या से अवगत कराया। अमर उजाला ने व्यापारियों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। जिससे अब पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। बृहस्पतिवार को जिन मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा हुआ था, उन्हें वहां से हटा दिया गया है। जिससे लोगों ने वहां से वाहनों के साथ आवागमन शुरू कर दिया है। इससे व्यापारी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
व्यापारियों की समस्या को देखते हुए बैरिकेंडिंग हटवा दी गई है, फिलहाल नगर में जो अतिक्रमण हो रखा है, उसे हटाने के लिए व्यापारी पुलिस का सहयोग करेंगे। यह बैरिकेंडिंग मात्र नगर में जाम कम करने के लिए लगाई गई थी, न कि व्यापारियों को परेशान करने के लिए। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed