{"_id":"5fa58e6a8ebc3e9b99244ef7","slug":"police-administration-carried-out-flag-march-drone-cameras-monitored-baraut-news-mrt5097286124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से करायी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से करायी निगरानी
विज्ञापन
त्यौहारी सीजन में सक्रिय है प्रशासन
बड़ौत। त्यौहारी सीजन और जुमे के नमाज के मददेनजर शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रही। साथ ही डीएम व एसपी ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरे से निगरानी करायी। जनता से शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।
शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक नगर में पहुंचे। अधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकर नगर की फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, डाकखाना रोड, गुराना रोड सहित अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान डीएम व एसपी ने दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सड़क पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। साथ ही जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से धार्मिक स्थल और संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी करायी।