फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Poles of doctors open in inspection, staff not found in Baragaon and Rataul

निरीक्षण में खुली चिकित्सकों की पोल, बड़ागांव और रटौल में नहीं मिला स्टाफ

Fri, 18 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Poles of doctors open in inspection, staff not found in Baragaon and Rataul
रटौल पीएचसी में कर्मचारियों से जानकारी लेते सीएमओ डॉ.दिनेश कुमार - फोटो : BAGHPAT
सीएमओ ने अमर उजाला की खबर का लिया संज्ञान लेते हुए किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

नदारद मिले चिकित्सकों और कर्मचारियों को जारी किए नोटिस, एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार के निरीक्षण में शुक्रवार को चिकित्सकों की लेटलतीफी और गैरहाजिर रहने की पोल खुल गई। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया तो कई चिकित्सक और कर्मी नदारद मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अनुपस्थित मिले चिकित्सकों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।

अमर उजाला के 18 फरवरी के अंक में ‘पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल’ खबर प्रकाशित होने पर शुक्रवार को सीमएओ डॉ दिनेश कुमार ने रटौल और बड़ागांव की पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पीएचसी से चिकित्सक गायब मिले। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को साढ़े दस बजे तक रटौल पीएचसी पर ताला लटका था और चिकित्सक व कर्मचारी भी नदारद थे। वार्ड ब्वाय को फोन करने पर जानकारी हुई कि वह अस्पताल खोलकर बाइक में पंचर लगवाने गया है। इस पर रटौल पीएचसी प्रभारी डॉ मकसूद जैन और वहां तैनात कर्मचारियों को नोटिस जारी कर देरी से पहुंचने का स्पष्टीकरण देने और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। बड़ागाव पीएचसी पर भी चिकित्सक नदारद मिले। उन्होंने बड़ा गांव पीएचसी के प्रभारी तुषार जैन और देरी से आने वाले कर्मचारियों को भी नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed