{"_id":"619a7b1a64c21e477c749768","slug":"poklane-machines-arrived-in-yamuna-khadar-tents-also-buried-kahkra-news-mrt565706649","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना खादर में पहुंची पोकलेन मशीने, तंबू भी गाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना खादर में पहुंची पोकलेन मशीने, तंबू भी गाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशीनें देख आक्रोशित हुए सांकरौद के ग्रामीण, डीएम से की शिकायत
एसडीएम बोले, नहीं होने दिया जाएगा खनन, कराई जाएगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव सांकरौद यमुना खादर में यमुना का सीना चीरने के लिए माफिया पोकलेन मशीनें लेकर पहुंच गए है। यमुना के किनारे अपने तंबू भी खड़े कर लिए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से इसकी शिकायत की है। एसडीएम का कहना है कि यमुना खादर में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। टीम भेजकर जांच कराएंगे।
गांव सांकरौद के यमुना खादर में माफियाओं ने फिर से खनन की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवैध खनन के हालात में तहसील के अधिकारियों को जिम्मेदार बनाने की मांग की है। किसान प्रवीण धामा, मनबीर सिंह, हरबीर सिंह, मनोज, नरेश, रामकृपाल, पप्पू चौधरी, संदीप आदि ने जिलाधिकारी राजकमल यादव को ज्ञापन देकर अवैध खनन पर रोक लगवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणो ने ज्ञापन की प्रति लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेजी है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि सांकरौद यमुना खादर में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह और पुलिस टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। यह टीम नियमित रूप से यमुना खादर क्षेत्र का भ्रमण करेगी। यदि इसके बावजूद खनन होता मिलेगा तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मवेशियों को लेकर जाते तीन तस्कर गिरफ्तार
बागपत। निवाड़ा चौकी के पास से शनिवार देर शाम हरियाणा की ओर से आते हुए एक कैंटर को पुलिस ने पकड़ लिया। कैंटर में क्रूरता से 21 मवेशी लदे मिले। कैंटर चालक अवधेश पुत्र यमुना प्रसाद निवासी ग्राम सोमनाभार सुल्तानपुर के अलावा अनीश पुत्र सफीक व मुर्रसलीन पुत्र हनीफ निवासीगण कोताना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।