फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Poachers shot dead Nilgai

शिकारियों की गोली से नील गाय की मौत

Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Poachers shot dead Nilgai
संसद परिसर में घूमती नील गाय - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत क्षेत्र में शिकारी वन्य जीवों का शिकार धड़ल्ले से कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग इन्हें रोक पाने में विफल हो रहा है। इसके चलते लुहारी गांव के जंगल में शनिवार की रात में शिकारियों की गोली से घायल नील गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और बाद में उसे दफना दिया। 
विज्ञापन


 शनिवार की रात में लुहारी गांव के जंगल में शिकारियों ने एक नील गाय को शिकार करने के लिए उस पर गोली चलाई तो वह घायल होकर वहां से भाग निकली और सुधीर के खेत मे जा गिरी। रात्रि में जब किसान अपने खेतों में पानी चला रहे थे वे गोली की आवाज सुनकर उधर दौड़े। वहां मौजूद किसानों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। समय पर उपचार नहीं होने पर उसने दम तोड़ दिया। बाद में ग्रामीणों ने नील गाय को दफना दिया। इनमें सुरेंद्र, प्रताप, मेहर पाल, नरेश, अमरदीप, ओमवीर, धर्मेंद्र, जयवीर, ओमवीर, जसवीर आदि रहे। दूसरी तरफ वन क्षेत्राधिकारी ओम सिंह ने सूचना से अनभिज्ञता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed