{"_id":"629cef41a47805304e303ccb","slug":"pledge-to-protect-the-environment-by-planting-saplings-baraut-news-mrt59158879","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर और देहात क्षेत्र में किया गया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर और देहात क्षेत्र में रविवार को जगह-जगह पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने पौधरोपण का महत्व बताते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज परिसर में डीएम राजकमल यादव, डीएफओ हेमंत सेठ, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, साहिल, वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय, कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, हरित प्राण ट्रस्ट से डॉ. दिनेश बंसल, मुकेश चौधरी, राकेश जैन आदि ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नगरपालिका परिसर में सामाजिक संस्था खिदमत सोसायटी एवं वन विभाग, नगरपालिका परिषद बड़ौत, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस अवसर पर अरुण तोमर बोबी, इरफान, प्रीतम सिंह वर्मा, भूपेश बब्बर, ललित कुमार जैन, विनोद कुमार, नीटू, प्रताप चौहान आदि ने पौधरोपण किया। बड़ौत मेडिकल एसोसिएशन से डॉ. देवेंद्र पंवार, भाजपा नेता सत्यव्रत आर्य, सुधीर तोमर, प्रशांत कुमार ने शाहमल एन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ का जन्मदिन मनाया और पौधरोपण किया। सारथी फाउंडेशन की ओर से वंदना गुप्ता, शालू गुप्ता, रेणु गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, विकास गुप्ता, मित्ता अरोड़ा, ममता, मितलेश, रेणुका, अरविंद शर्मा आदि ने नगर में पौधरोपण किया।
बिनौली के ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में हुई गोष्ठी में संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि पेड़ पौधे धरती का शृंगार है। स्वच्छ पर्यावरण से ही इंसान का अस्तित्व है। उन्होंने कॉलेज परिसर में शीशम, आम, अमरूद, पीपल, अशोक, जामुन आदि का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, देशपाल सिंह तोमर, डॉ. गीता, डॉ. साबरा आदि उपस्थित रहे। थाना परिसर बिनौली में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों व पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान नीम, कंजी, पीपल, बड, अशोक, तुन आदि प्रजातियों के 20 पौधे लगाए गए। इस दौरान इंस्पेक्टर डीके त्यागी, एसआई कैलाशचंद, राजू तोमर सिरसली, आमिर खान, अनस, अमन खान, जावेद अली, फरीद, वाशु धामा, साहिल आदि मौजूद रहे। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना, श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज बुढेड़ा, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा, चंदर सिंह महाविद्यालय गढ़ीदुल्ला, दादरी के चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय, मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ स्कूल बिनौली में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
पौधरोपण कर मिष्ठान और फल वितरित किए
चांदीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर किसान मोर्चा की ओर से फुलेरा के दादी महाराज सरोवर पर पौधरोपण कर मिष्ठान और फल वितरित किए गए। जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांशीराम प्रधान, बाबू राम प्रधान, सोनू प्रजापति, बलौरी यादव, तेज सिंह प्रधान, जय भाटी , नरेश यादव प्रधान प्रदीप शर्मा प्रधान, मिंटू प्रधान, देव सिंह यादव, सुमित, सचिन, नितिन, मुकेश प्रधान, रोबिन मौजूद रहे।