फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pledge to follow in the footsteps of immortal martyrs

अमर शहीदों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pledge to follow in the footsteps of immortal martyrs
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। बागपत नगर सहित देहात क्षेत्र में मंगलवार को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया गया। अमर शहीदों की वीर गाथाओं को स्मरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।

बागपत नगर के जैन इंटर कॉलेज कॉलेज में हुई गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राम शंकर ने विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता सुरेश चंद व संचालन कपिल देव ने किया। इस मौके पर विपिन रुहेला, अजय शर्मा, जयकुमार, गौरव, महेश आर्य, ब्रह्मपाल, डॉक्टर सतीश खारी रहे। बड़ौत क्षेत्र के अंगदुपर गांव के शिव मंदिर में विभाग प्रचारक रामशंकर, जिला कार्यवाहक सत्यव्रत आर्य रहे। पंडित रामबिहारी की देखरेख में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रधान यशवीर सिंह, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, प्रहलाद शर्मा, सुखपाल शर्मा, मुनेश शर्मा, रामवीर तोमर, संजीव तोमर, अनुज शर्मा, वरूण शास्त्री, अरविंद तोमर, अरुण श्योराण, अभिषेक तोमर, सुनील कुमार, विकास शर्मा, तपिश तोमर, संजय शर्मा शामिल रहे। कैड़वा गांव में संतोष पब्लिक कुमार में जिला प्रचारक अरुण ने कहा कि बाबा शाहमल ने बागपत की धरती पर अंग्रेजों से लोहा लिया। हमें बाबा शाहमल की शहादत को नहीं भूलना चाहिए। बिजरौल रोड स्थित भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीभगवान सिंह के निवास पर यज्ञ का आयोजन किया गया। जिला संघचालक राकेश और जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए। रेलेवे फाटक के पास रामकुमार गुप्ता के निवास और आजाद नगर बस्ती दो में स्थानीय नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित लपराना के नेतृत्व में अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राकेश जैन, रामकुमार गुप्ता, रघुराज राठी, विनोद पांचाल, मनोज कटारिया, जसंवीर सोलंकीं, देवेंद्र पंवार, एडवोकेट रोहीत मलिक, रामकुमार अग्रवाल, अभिनव गुप्ता, सुजल, विक्रांत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी में अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला
बागपत।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed