{"_id":"6340719c8afa04171c063749","slug":"pleasant-weather-due-to-drizzle-temperature-dropped-by-four-degrees-baghpat-news-mrt6085042157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, चार डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, चार डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, चार डिग्री गिरा तापमान
हवा के साथ तेज बारिश आने से गिर सकती है धान की फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बूंदाबांदी के बाद जिले के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से शुक्रवार को लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हो गया है।
बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया है। चार डिग्री तापमान गिरने से जहां लोगों को गर्मी कम होने पर राहत महसूस ही है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को जिले में शून्य दशमलव सात मिलीमीटर बारिश हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जिले मे अगले तीन दिन तक हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश हल्की होने के कारण अभी फसलों में किसी भी प्रकार के नुकसान की संभावना नहीं है। हवा के साथ तेज या मध्यम बारिश होने पर धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
कृषि वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि जिले में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना है। दस अक्तूबर को मध्यम बारिश का अनुमान है। फिलहाल गन्ना और धान की फसल खड़ी है। हल्की बारिश होने से फसल में किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं है। उन्होंने बताया कि हवा के साथ तेज बारिश होने से धान की फसल गिर सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
---