बालैनी। अमीपुर बालैनी गांव के खिलाड़ियों ने नेपाल के पोखरा राज्य में हुई 5वीं इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले और गांव का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
नेपाल के पोखरा राज्य में 28 से 31 जनवरी तक 5वीं इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में पांच देशों के 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अमीपुर बालैनी निवासी मनजीत यादव ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, संदीप यादव ने रजत पदक प्राप्त कर जिले और गांव का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों खिलाड़ियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ एसपी यादव, मनोज प्रधान, डॉ बिजेंद्र प्रधान, रामकिशन, राज प्रधान, ओमप्रकाश मुनीम, अजय कुमार, बिन्नू यादव, शेर सिंह, दीपक मैत्रेय, सन्नी गोयल व बलजोर मौजूद रहे।