{"_id":"6506e9abe89890c1250c74a9","slug":"players-of-baghpat-shine-in-all-india-power-lifting-championship-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2732-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऑल इंडिया पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बागपत के खिलाड़ियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऑल इंडिया पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बागपत के खिलाड़ियों का जलवा
विज्ञापन
-वंश, हर्षवर्धन, शुभम् ने 5 स्वर्ण समेत 9 पदक झटके
फोटो संख्या 9
बड़ौत। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बागपत के वेटलिफ्टर्स ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर पांच स्वर्ण सहित 9 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
यूनाइटेड पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व स्पोर्ट्स एसोसिएशन जम्मू एंड कश्मीर के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 15 से 16 सितंबर तक हुई। चैंपियनशिप में वंश तोमर निवासी शाहमल एनक्लेव ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। वंश ने स्कैट में 323.5 किलोग्राम, बेंचप्रेस में 147.5 किलोग्राम, डेडलिफ्ट में 250 किलोग्राम भार सहित कुल 630 किलोग्राम भार उठाया। हर्षवर्धन सैनी निवासी शाहमल एनक्लेव ने 59 किलोग्राम भार में दो स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। हर्षवर्धन ने बेंचप्रेस में 70 किलोग्राम, डेडलिफ्ट में 175 किलोग्राम किलोग्राम भार वजन उठाया। इसके अलावा शुभम तोमर पुत्र प्रमेन्द्र तोमर निवासी मधुबन कालोनी ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में 3 रजत पदक प्राप्त किए। शुभम् ने बेंचप्रेस में 85 किलोग्राम, डेडलिफ्ट में 180, स्कैट में 150 किलोग्राम भार सहित कुल 415 किलोग्राम भार वजन उठाया। पिछले माह दिल्ली में आयोजित हुई आईडीएफ ओपन दिल्ली स्टेट डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में हर्षवर्धन सैनी व वंश तोमर ने स्वर्ण पदक जीते थे। खुशी जताने वालों में सुनील तोमर, सुंदरपाल सैनी, अमित सैनी, उर्मिला सैनी, नीतू तोमर, रुपाली सैनी रहे।