फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   plantation..

पौधे लगाए लाखों, देखभाल के अभाव में सूख गए

Thu, 02 Jul 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
plantation..
पौधे लगाए लाखों, देखभाल के अभाव में सूख गए
विज्ञापन

बागपत। प्रत्येक वर्ष बरसात का मौसम शुरू होने से पहले जुलाई माह में पौधरोपण किया जाता है। सरकारी विभागों की ओर से पौधे लगाए जाते हैं। इसके बावजूद जिले में अपेक्षित हरियाली नहीं फैल सकी है। रख-रखाव और देखभाल न होने के कारण प्रतिवर्ष हजारों पौधे सूख जाते हैं।
पिछले साल 9 अगस्त 2019 को जिले में नौ लाख सात हजार पौधे लगाए गए थे। इस बार जिले में पांच जुलाई को एक साथ आठ लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। जिले में वन विभाग की इदरीशपुर, दत्तनगर, सरौरा, अलावलपुर, डौला, मुबारिकपुर व डौला में पौध तैयार की गई है। वन विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नर्सरी से पौधों को ट्रैक्टरों में भरवाकर भिजवाया जा रहा है। 26 विभागों को पौधा रोपण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

केस-1
पौधा गायब, लोगों ने बनाया थूकदान
नगर के सिसाना रोड पर सीएचसी के समीप लगाया गया पौधा गायब है। लोगों ने पौधे के स्थान को थूकदान बना दिया है। पौधा कैसे सूखा और कहां गायब हो गया, इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो -
बिना रख-रखाव के सूख गया पौधा
जिला अस्पताल में बिना रख-रखाव के पौधा सूख गया है। समय पर पानी न मिलने और देखभाल न होने के कारण यह सूखी डाली में तब्दील हो गया है। यहां भी पिछले साल ही पौधरोपण किया गया था।
केस तीन -
पुलिस लाइन में सफाई और समय पर पानी व खाद के अभाव में पौधा सूख गया है। पिछले साल बड़े स्तर पर यहां भी पौधरोपण हुआ था। लेकिन इसका फायदा होता नहीं दिख रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
बागपत रेंज के वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पौधारोपण के उपरांत अंतरप्रभागीय टीम द्वारा पौधों का धरातल पर निरीक्षण किया जाता है। जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर की टीमें निरीक्षण करती हैं। कोशिश यह होनी चाहिए कि अगर पौधा सूख गया है तो उसकी जगह तुरंत दूसरा लगाया जाना चाहिए। सबको जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं प्रभारी वन अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि जो भी विभाग पौधरोपण करता है, देखरेख की जिम्मेदारी उसी की होती है। वन विभाग की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed