{"_id":"7b3e5f2e271acef33b137fd60112cd01","slug":"pitched-to-the-chair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के लिए घमासान मच गया है। रालोद ने अपने सभी जीते सदस्यों को एकजुट करने में जुट गई है। साथ ही रालोद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। रालोद के पास तो एक ही चेहरा योगेश धामा हैं, जबकि सपा के जीते सदस्य अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए जोड़तोड़ में जुट गए हैं। हालांकि सपा में यह हाईकमान ही तय करेगा कि चेयरमैन का दावेदार कौन बने। इसके लिए चेयरमैनी के उम्मीदवारों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है।
जिला पंचायत के लिए बागपत में घमासान होने जा रहा है। ओमकार यादव की जीत ने चेयरमैनी के चुनाव को रोचक बना दिया है। रालोद की ओर से संभवत: योगेश धामा ही दावेदार बताए जा रहे हैं, जबकि सपा में तो पहले अध्यक्ष पद के उम्मीदवारी के लिए घमासान होगा।
फिर अध्यक्ष पद के लिए। इसके लिए ओमकार यादव और पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह की पत्नी मिथलेश को दावेदार बताया जा रहा है। चूंकि सपा में चेयरमैनी के उम्मीदवार का फैसला हाईकमान से होगा, इसलिए चौधरी साहब सिंह और ओमकार यादव ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
ओमकार यादव का कहना है कि वह पूरी तरह से हाईकमान के आदेशों का पालन करेंगे। उन्हें मौका मिला तो वह पूरी तरह से तैयार हैं। किसी दूसरे को उम्मीदवार बनाया तो उसके सहयोग के लिए भी तैयार हैं।
डाले जाने लगे डोरे
रालोद और सपा में ही चेयरमैनी का घमासान होना है। रालोद अपना चेयरमैन बनने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहा है। रालोद ने अपने सदस्यों की गिनती भी कर ली है और लामबंदी भी कर ली है। सपा द्वारा भी मजबूती से दावेदारी जताई जा रही है।
उनकी गिनती भी पूरी बताई जा रही है। ऐसे में जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन दोनों ही पार्टियों में सदस्यों को अपनी ओर खींचने के लिए प्रलोभन की बोलियां भी लग रहीं हैं। चर्चा जताई जा रही है कि लाखों में बोलियां लग रहीं हैं।