{"_id":"6025741d8ebc3ee8eb488668","slug":"pit-became-a-problem-on-delhi-saharanpur-highway-baghpat-news-mrt524893457","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढ़े बन गए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढ़े बन गए मुसीबत
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बने गड्ढ़े
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों से की बात
- ईपीई से खेकड़ा पाठशाला तक आवागमन मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे, लेकिन जिले की लाइफलाइन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढों से निजात नहीं मिली। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से खेकड़ा पाठशाला तक हाईवे में गड्ढे ही गड्ढे हैं। स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे का दर्जा मिला था। दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा पाठशाला होते हुए ईपीई तक छह लेन हाईवे प्रस्तावित है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। हाईवे पर गहरे-गहरे गड्ढे हो जोन से यहां से लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। आए दिन यहां वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वाहनों की गति धीमी होने के कारण आपराधिक वारदातें भी शुरू हो गई है।
एनएचएआई अधिकारियों को दिए निर्देश : डीएम
बागपत। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि हाईवे पर गड्ढे हैं। एनएचएआई गाजियाबाद के अधिकारियों से बात की गई है। एक सप्ताह में गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
गड्ढों से खड़ी हो रही मुश्किल
- रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जान बूझकर हाईवे निर्माण में देरी कराई जा रही है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
- सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि हाईवे अगर स्वीकृत हैं तो निर्माण कराया जाना चाहिए। गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।