{"_id":"6636a19d152d77b0f003c98c","slug":"piles-of-filth-in-the-old-town-people-started-falling-prey-to-diseases-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-112656-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुराना कस्बे में गंदगी का अंबार, बीमारियों की चपेट में आने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुराना कस्बे में गंदगी का अंबार, बीमारियों की चपेट में आने लगे लोग
Sun, 05 May 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 05 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे में नाला गंदगी से अटा पड़ा है, जिससे मार्ग पर जलभराव और गदंगी के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। कस्बे के केतीपुरा, गुजरान और खटीकान मोहल्ले में बच्चों सहित 20 से अधिक लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं। गंदगी के कारण रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है ओर बच्चें स्कूल नही जा पा रहे हैं।
पुराने कस्बे में पानी की निकासी के नाला की काफी दिन से सफाई नहीं हुई है। नाला गंदगी से अटा पड़ा है और मोहल्ले के रास्ते में जलभराव और गदंगी है। गंदगी के कारण केतीपुरा, गुजरान और खटीकान मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका से नाला की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
मोहल्ले में फैल रही बीमारी, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
लोगों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण मोहल्ले में बीमारी फैल रही है। मोहल्ले के धर्मवीर, ओमवत्ती, धर्मपाल, ब्रह्मापाल, रज्जाक, अमन, मोहित, देव सुनीता, इरफान समेत लगभग 20 बच्चे और बड़े बुखार से पीड़ित है। रास्ते में जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। बीमारी और गदंगी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
-रास्ते पर जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। नगर पालिका में कई बार शिकायत कर सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -ब्रजपाल चौहान, पूर्व सभासद
-गंदगी और जलभराव के कारण मोहल्ले में संक्रमण फैल रहा है। बीमारी और गंदगी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। -अकरम खान
-जलभराव और गंदगी के कारण मोहल्ले के लोग और बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे है। गंदगी के कारण लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। - पंकज
-- --
वर्जन - मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और बीमार लोगों का इलाज कराया जाएगा। - डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ
- मोहल्ले में नगर पालिका की टीम भेजकर नाला की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।- मनीष यादव, अधिशासी अधिकारी बागपत