फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pickup hit the jugaad on the highway, eight injured

हाईवे पर पिकअप ने जुगाड़ में टक्कर मारी, आठ घायल

Mon, 19 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pickup hit the jugaad on the highway, eight injured
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली चुंगी के पास रविवार को देर शाम पिकअप और जुगाड़ में टक्कर हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग गया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रविवार को देर शाम बावली से सवारी लेकर एक जुगाड़ चालक बड़ौत आ रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत में बावली चुंगी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे पिकअप और जुगाड़ की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर भाग गया। इसमें जुगाड़ में बैठे बावली गांव निवासी सूरजभान, राजपाल, कपिल, प्रवीण, दीपक, विकास, देवराज और देशराज घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने विकास और देवराज को जिला अस्पताल रेफर किया। देर रात तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई । सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सभी लोग जुगाड़ में बैठकर शाम के समय बावली गांव से बड़ौत आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed