{"_id":"64a4639cf9874f48730249fe","slug":"photo-of-rashtra-vandana-chowk-sent-to-unesco-in-photography-competition-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2917-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यूनेस्को में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भेजी राष्ट्र वंदना चौक की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यूनेस्को में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भेजी राष्ट्र वंदना चौक की तस्वीर
विज्ञापन
बागपत। यूनेस्को ने यूथ आइज ऑन द सिल्क रोड्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता के अंतर्गत वास्तुकला, स्मारक और शहरीकरण थीम पर दुनियाभर के युवाओं से फोटो प्रविष्टियां मांगी थी। ट्योढी के अमन कुमार ने प्रतियोगिता के लिए राष्ट्र वंदना चौक की तस्वीर भेजी।
प्रतियोगिता की विजेता प्रविष्टियों के चयन के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए फोटो प्रविष्टियों की जांच कर विजेताओं की सूची तैयार करेगी। अमन ने बताया कि प्रथम स्थान वाले को पेशेवर कैमरा, दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को अर्द्ध-पेशेवर कैमरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को मॉडल डिजिटल कैमरा देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में लगभग 50 सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें विशेष फोटो एल्बम में दिखाई देगी और दुनिया भर के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएंगी। संवाद