फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petrol worth Rs 100 was filled, but a commotion broke out when the pump checked for Rs 40.

Baghpat News: 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया, पंप पर ही जांच में 40 रुपये का निकलने पर हंगामा

Tue, 23 Sep 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Petrol worth Rs 100 was filled, but a commotion broke out when the pump checked for Rs 40.
- बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर चल रहा खेल
विज्ञापन

- बसौद गांव के युवकों ने जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

फोटो 9

संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बसौद गांव निवासी राशिद ने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया। शक होने पर उसने पंप पर ही वीडियो बनाकर बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाला तो वह केवल 40 रुपये का निकला। इस पर युवकों ने पंप पर हंगामा कर दिया और जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

बसौद गांव निवासी राशिद ने बताया कि मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर स्थित पंप से अपनी बाइक में कई बार पेट्रोल डलवा चुका है। पिछले तीन बार में बाइक में कम पेट्रोल डाला जाने का शक हुआ। सोमवार को उसने पंप पर पहुंचकर सेल्समैन से बाइक की टंकी में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया। बताया कि पंप की मशीन की शुरुआत एक रुपये की जगह 40 रुपये से हुई।
विज्ञापन

इस पर उसे कम पेट्रोल डाला जाने का शक हुआ तो बाइक वहीं पर खड़ी कर दी। एक बोतल लाकर सेल्समैन के सामने टंकी से पेट्रोल निकाला तो वह आधा लीटर भी नहीं निकला। इसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कम पेट्रोल निकलने की शिकायत सेल्समैन से की तो सेल्समैन अपने कार्यालय से पेट्रोल मापने के लिए एक यंत्र लेकर आया, जिसमें पहले से पानी भरा गया था। बोतल का पेट्रोल माप यंत्र में डालने के बाद भी एक लीटर नहीं हुआ। इसको लेकर पंप पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
-- मैनेजर बोला, सौ की जगह 200 रुपये लेकर चले जाओ

राशिद ने बताया कि सेल्समैन ने पहले तो खुद ही शाम को आकर मिलने की बात कही और शिकायत न करने की मिन्नत करने लगा। इसके बाद मैनेजर से फोन पर बात कराई तो मैनेजर ने 200 रुपये लेकर जाने के लिए कहा। बताया कि मैनेजर ने कम पेट्रोल डालने वाले सेल्समैन को हटाकर घर भेजने और दूसरा सेल्समैन तैनात करने की भी बात कही। जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी अफसरों को भेजी।


-- वर्जन-पंप से कम तेल देने की शिकायत मिली है। इसकी जांच के लिए समिति गठित की जाएगी। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed