फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petrol pump manager tried to rob, fire

पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट की कोशिश, फायर झोंका

Thu, 20 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump manager tried to rob, fire
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दो युवकों ने एक पट्रोल पंप के प्रबंधक से कैश लूट की कोशिश की। विफल रहने पर प्रबंधक पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली प्रबंधक के पास से निकल गई। शोर शराबा होने पर दोनों युवक भाग गए।
विज्ञापन

पंट्रोल पंप के प्रबंधक राजन चौहान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे वह नगर में ही सिंडिकेट बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे। मेरठ-बागपत रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया तथा बैग देने को कहा। बैग देने से इंकार करने पर एक युवक ने उन पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली उनके पास से निकल गई। प्रबंधक ने शोर मचाया तो दोनों युवक सूरजपुर मेहनवा गांव की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही कांबिंग की, लेकिन दोनों युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed