फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petrol, diesel prices rise, double hit on public

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जनता पर पड़े रही दोहरी मार

Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Petrol, diesel prices rise, double hit on public
बड़ौत। हर रोज पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ने से आम आदमी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इससे आवश्यक सामानों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने लगी है। कोरोना संक्रमण के दौरान ये बढ़ोत्तरी जनता पर दोहरी मार साबित हो रही है। ट्रांसपोर्ट मालिकों पर जहां डीजल और पेट्रोल की दरों में वृद्धि होने से आर्थिक बोझ बढ़ने लग हैं, गृहणियों से लेकर व्यापारी व किसान तक हर कोई परेशान हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर बढ़ती कीमतों का असर
बड़ौत। जनपद में 500 से अधिक ट्रक व मिनी ट्रक व मिनी बस ट्रांसपोर्ट संचालित है। सभी ट्रांसपोर्ट के पास 15 से 20 बडे़ व मिनी ट्रक है। यहां से दिल्ली, मेरठ, बिहार, लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर, सोनीपत, हरियाणा, लोनी, गाजियाबाद, देवरिया, बदायूं, पंजाब, उत्तराखंड, शामली, मध्यप्रदेश, जनपद में ट्रांसपोर्ट सेक्टर का 65 फीसदी काम डीजल पर निर्भर करता है। पहले ही ड्राइवर, स्टाफ और डिमांड की कमी से जूझने वाले ट्रांसपोर्ट संगठनों के सामने अब काम बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन

क्या कहते है ट्रांसपोर्टर----
बड़ौत। ट्रांसपोर्टर पवन कुमार ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ती रही तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य जगहों में जरूरी सामनों की सप्लाई बाधित हो सकती है। सप्ताह में आठ रुपये डीजल बढ़े तो मालिक पैसे कहां से लाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में ईंधन की कीमत तो और भी ज्यादा है, अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो स्थिति खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जय बाबा मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट के सरवेश मान का कहना है कि लगातार बढ़ रहे डीजल के रेट के चलते प्रति क्विंटल पर चार रुपये भाड़ा बढ़ा दिया गया है। अगर यहीं हाल रहा तो जल्द ही भाड़े में ओर भी वृद्धि की जा सकती है। इसका असर अन्य चीजों पर पढ़ेगा। मिनी बस ट्रांसपोर्टर प्रवीण ने बताया कि 18 दिनों में करीब 10 फीसदी कीमत में बढ़ोत्तरी का मतलब है कि ढुलाई भी मंहगी हो जाएगी। इसका भार उन्हें ही उठाना पड़ रहा है।
व्यापारी नेता आशीष जैन का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से व्यापार करने में काफी असुविधा हो रही है। भाड़ा बढ़ने की वजह से उत्पाद के भी रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं। इससे महंगाई बढ़ रही है। सरकार को तत्काल प्रभाव से महंगाई पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में रोक लगानी होगी।
ये है आम आदमी की स्थिती-----
बड़ौत। बिनौली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार को बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे सन्नी निवासी वाजिदपुर ने बताया कि हर रोज 50 रुपये की पेट्रोल डलवाता था। मगर अब कम से कम 70 रुपये से कम के पेट्रोल से उसका काम नहीं चल पा रहा है। ठीक इसी तरह कार चालक वीरपाल निवासी बड़ौत ने बताया कि किसी ना किसी काम को लेकर जिले के कस्बा में आना जाना लगा रहता है। मगर अब बढ़ोत्तरी से कार चलाना मुश्किल होगा।
ये कहते है पंट्रोल पंप मालिक
बड़ौत। बिनौली रोड़ स्थित पंट्रोल पंप मालिक शिवेन्द्र का कहना है तहसील क्षेत्र में करीबन 18 से 20 पंट्रोल पंप है। तीन माह से लगातार पेट्रोल और डीजल पर रुपये बढ़ रहे हैं। बताया कि लॉकडाउन से पूर्व प्रतिदिन 2 हजार लीटर पेट्रोल व 4 हजार से अधिक डीजल की ब्रिकी हो जाती थी, लेकिन अब लॉकडाउन व बढ़ते दामों के चलते डीजल व पेट्रोल बिक्री में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
ये कहते है किसान-----
बड़ौत। किसान हरवीर का कहना है कि पहले बिजली की दर बढ़ी तो कनेक्शन कटवाकर इंजन खरीदा। मगर अब लगातार डीजल का भाव बढ़ने से खेती करना मुश्किल हो रहा है।
किसान इलम सिंह का कहना है कि एक तो कोरोना वायरस ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा। ऊपर से डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होना कष्टों भरा है। अब हम धान की फसल की रोपाई कैसे करेंगे। इस पर सरकार को सोचना चाहिए था। कम से कम इस माहौल में ईंधन में छूट मिलनी चाहिए थी।

ये कहते है किसान नेता-----
कीमतें वापस ले सरकार नहीं होगा आंदोलन
बड़ौत। भाकियू नेता व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह का कहना है कि एक तो तीन माह से कोरोना संकट के चलते किसान परेशान है। कामकाज पटरी पर नहीं लौटा है। ऊपर से सरकार ने डीजल पेट्रोल में बढ़ोत्तरी कर एक ओर चोट किसानों को दी है। यदि जल्द सरकार कीमतें वापस नहीं लेती तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
बागपत जनपद में पेट्रोल व डीजल के भाव
तारीख पंट्रोल डीजल
17 जून 78.50 68.72
18 78.91 69.21
19 79.34 69.70
20 79.73 70.17
21 80.00 70.63
22 80.25 71.07
23 80.40 71.50
24 80.40 71.86
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed