{"_id":"62c71a4baa89767be1262815","slug":"people-upset-due-to-waterlogging-pits-at-the-gate-of-the-colony-baghpat-news-mrt5960691182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी के गेट पर गड्ढे, जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी के गेट पर गड्ढे, जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
बागपत के मुन्नालाल एंक्लेव के गेट पर क्षतिग्रस्त पुलिया दिखाते लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर के मुन्नालाल एंकलेव, न्यू कालोनी, आशाराम विहार कॉलोनी के मैन गेट पर गड्ढे में जलभराव की समस्या है। जिसके कारण लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल है। बृहस्पतिवार को कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में समस्या का समाधान कराने की मांग की।
कॉलोनी के लोगों का कहना था कि कॉलोनी के मैन द्वार पर हाईवे निर्माण कंपनी की ओर से काफी दिन पहले नाला निर्माण के लिए गड्डा खोदा गया था। गड्ढे में गंदा पानी भरा हुआ है। गड्ढे में गंदे पानी का जलभराव होने के कारण कॉलोनी में बदबू फैल रही है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण कॉलोनी में संक्रमण बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
इसके अलावा बरसात आने पर हादसा होने का भी डर लगा रहता है। कई बार हाईवे निर्माण कंपनी को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। मौके पर मोहित जैन, विजयपाल, विकास, नीतिश, बबीता सोनी मौजूद रहे।