फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People upset due to waterlogging and dirt on the road

सड़क पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान

Thu, 21 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People upset due to waterlogging and dirt on the road
जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। रटौल क्षेत्र में लोनी-ढिकौली मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे है, जिनमें जलभराव रहता है। गंदगी के ढेर भी लगे हुए है। जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का मार्ग से निकलना दूभर है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। लोगों का कहना है कि गई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
मुख्य मार्गों पर बह रहा गंदा पानी
पानी की निकासी और सफाई न होने के कारण गंदा पानी मार्गों पर बह रहा है। गंदगी के कारण लोगों का रास्ते से निकलना दूभर हो गया है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - इमरान चौधरी
विज्ञापन

---
लोग हो रहे चोटिल
सड़क के गड्ढों में जलभराव होने से रास्ते का पता नहीं चल पाता है। गड्ढों में गिरने क कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे है। लोगों को रास्ते से गुजरने में डर लगा रहता है। - ललित सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कई बार उठाई जा चुकी है मांग
कस्बे में पानी की निकासी और नालियों की सफाई कराने की कई बार मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। समस्या का जल्द समाधान न होने पर लोग धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। - राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed