{"_id":"61fc00f022d99457cc23db7e","slug":"people-taking-telemedicine-treatment-baghpat-news-mrt5755965111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल पहुंचने की जगह चिकित्सकों से फोन पर परामर्श ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल पहुंचने की जगह चिकित्सकों से फोन पर परामर्श ले रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 चिकित्सक और 50 सीएचओ को सौंपी गई जिम्मेदारी
टेली मेडिसिन पर रोजाना आ रही 250 से 270 लोगों की कॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के डर के कारण लोग उपचार के लिए अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। अधिकतर लोग स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई टेली मेडिसिन पर बीमारी संबंधी परामर्श और उपचार ले रहे हैं। जिले में रोजाना 250 से 270 लोग चिकित्सकों को कॉल करके उपचार ले रहे हैं। विभाग की ओर से लोगों को फोन कॉल पर उपचार देने के लिए 20 चिकित्सक और 50 सीएचओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 जनवरी को टेली मेडिसिन शुरू की गई थी। इसके लिए विभाग की ओर से 20 चिकित्सकों की फोन नंबर समेत सूची जारी की गई थी। इनके अतिरिक्त 50 सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) नियुक्त किए गए हैं। टेली मेडिसिन का प्रमुख उद्देश्य लोगों को संक्रमण से बचाने और बिना अस्पताल आए बीमारी संबंधी परामर्श और उपचार देना था। टेली मेडिसिन सेवा शुरू होने से अधिकतर लोग अस्पताल में आने से परहेज कर रहे हैं। लोग घर से ही चिकित्सकों को कॉल करके बीमारी के उपचार का परामर्श ले रहे हैं। टेली मेडिसिन शुरू होने अस्पताल में मरीजों की संख्या एक तिहाई रह गई है। टेली मेडिसिन सेवा शुरू होने से पहले जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से 1200 ओपीडी हो रही थी, मगर अब अस्पताल में रोजाना साढ़े तीन सौ से चार सौ ओपीडी ही हो रही है।
वर्जन
12 जनवरी को टेली मेडिसिन सेवा शुरू की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परामर्श के लिए 20 चिकित्सकों की सूची जारी की गई थी। इनके अतिरिक्त 50 सीएचओ नियुक्त किए गए हैं। रोजाना 250 से 270 लोग फोन कॉल करके परामर्श ले रहे हैं।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ