{"_id":"60d4cf6a8ebc3e322f280386","slug":"people-showed-enthusiasm-towards-vaccination-baghpat-news-mrt5443118165","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के प्रति लोगों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के प्रति लोगों ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को लोगों ने टीकाकरण के प्रति उत्साह दिखाया। सभी केंद्रों पर 117 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को 45 केंद्रों पर 2340 लाभार्थियों का टीकाकरण का माइक्रो प्लान तैयार किया केंद्रों पर 2553 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। बागपत में 133 फीसदी, बड़ौत में 94 फीसदी, बिनौली ब्लॉक में 102 फीसदी, छपरौली में 145 फीसदी, खेकड़ा में 135 फीसदी और पिलाना ब्लॉक में 158 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा अभिभावक स्पेशल बूथों पर 400 में से 150, पिंक बूथ पर 400 में से 103 और 18 से 44 आयु वर्ग में 9915 के लक्ष्य के सापेक्ष 6209 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई।
जिले में नहीं मिला एक भी संक्रमित, 28 केस एक्टिव
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला है। अब जिले में 9082 संक्रमित और 28 केस एक्टिव है। जिले में अब तक 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है, मगर अभी भी एतिहात बरतने की जरुरत है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है। संवाद