फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   people raging on recovery with Priest

पुजारी से वसूली पर ग्रामीण भड़के

Sat, 30 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 30 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिजरौल गांव स्थित देवी मंदिर के पुजारी से विद्युत निगम का एक ठेकेदार पांच हजार रुपये की वसूली कर ले गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव मेें एकत्रित होकर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि गांव मेें प्राचीन देवी मंदिर है। जिसमें महाराज आनंद दास रहते हैं। कुछ दिन पूर्व एक श्रद्धालु ने मंदिर मेें मरम्मत के लिए रेत से भरी टोली भेजी थी। इसी दौरान टोली से मंदिर के बहार लगा विद्युत खंभा टूट गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि बड़ौत निवासी ऊर्जा निगम का एक ठेकेदार मंदिर में अपने कुछ गुर्गों के साथ पहुंचा और पुजारी को पुलिस कार्रवाई की धमकी देते हुए तीन हजार रुपये वसूलकर ले गया। ठेकेदार के जाने के बाद पुजारी ने ग्रामीणों को इस मामले से अवगत कराया तो लोगों मेें आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए टेंडर निरस्त कराने की मांग की। एक्सईएन द्वितीय राकेश वार्ष्णेय ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। हंगामा करने वालों में कपिल, सुरेश, धर्मेंद्र, राजकुमार, सहेन्द्र, रवि, रामनिवास, ओमपाल, हरवीर, नेत्रपाल, जयवीर, महक सिंह, सुधीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed