{"_id":"630facf91f7c562bc72aac9b","slug":"people-protested-at-the-power-station-baghpat-news-mrt603304576","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर लोगों ने दिया धरना
विज्ञापन
विद्युत समस्या को लेकर दोघट बिजलीघर पर धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। कस्बा दोघट में विद्युत उपकेंद्र पर दो सप्ताह से मशीन खराब पड़ी है। जिससे कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बुधवार को बिजली की समस्या को लेकर कस्बे के लोगों ने बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने जेई को भी धरने पर बैठा लिया। लोगों को समस्या का जल्द समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
लोगों का कहना था कि बिजली घर पर पांच-पांच एमबी की दो मशीन लगी हुई है। इन मशीनों से कस्बे में सप्लाई की जाती है। बिजलीघर की एक मशीन दो सप्ताह पहले खराब हो गई थी। एक मशीन से कस्बे में एक से दो घंटा बिजली की सप्लाई मिल रही, जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुई है।
बुधवार को लोगों ने बिजली की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर बिजलीघर पर धरना दिया। मौके पर पंवार खाप चौधरी धर्मवीर पंवार, पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार, पप्पू सभासद, चरणसिंह, सुरेश पाल, नीरज कुमार, कालू राम, राकेश कुमार, सहदेव, मनोज मौजूद रहे। उधर एसडीओ रजत गुप्ता का कहना है कि जल्द ही बिजरौल उपकेंद्र से मशीन मंगवाकर व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोट...
- मशीन नई लगाई जाएगी और उसके लिए कार्रवाई चल रही है। बिजलीघर पर जल्द ही नई मशीन लगवा दी जाएगी, जिससे समस्या खत्म हो जाएगी। - राजेश, एक्सईएन द्वितीय बड़ौत