फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Haryana who arrived with JCB in Yamuna Khadar ran

यमुना खादर में जेसीबी लेकर पहुंचे हरियाणा के लोगों को दौड़ाया

Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
People of Haryana who arrived with JCB in Yamuna Khadar ran
बागपत के खेड़ा इस्लामपुर गांव स्थित यमुना नदी पर बनाया गया अवैध पुल। - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। हरियाणा के लोग शुक्रवार को जेसीबी लेकर खेड़ा इस्लामपुर के खादर में खनन करने पहुंच गए। इसकी सूचना पर किसान एकत्र हो गए और अपनी जमीन में खनन का विरोध करते हुए हरियाणा के लोगों को दौड़ा दिया। आरोपी अपनी जेसीबी भी छोड़ गए, जिसे किसानों ने बड़ौत पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई कर जेसीबी को लौटा दिया। एक सप्ताह में दूसरी बार हुई इस तरह की घटना को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।
खेड़ा इस्लामपुर के ग्रामीणों ने बताया कि यमुना में जिस जगह पर पिलर लगा हुआ है, वहां तक यूपी की जमीन है। वह जमीन उनके कागजों में दर्ज है। इसके बाद भी उनकी जमीन पर हरियाणा के लोग पुल बनाकर खनन करने के लिए बार-बार जेसीबी लेकर आ रहे है। कुछ दिन पूर्व भी उन पर हमला किया गया था, जिसमें तीन किसान घायल हो गए थे। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को हरियाणा के लोग दोबारा दोबारा जेसीसी लेकर आ गए। इस पर किसान एकत्र हो गए और हरियाणा के लोगों को दौड़ा लिया। वे लोग अपनी जेसीबी को मौके पर ही छोड़ गए। किसानों ने जेसीबी को बड़ौत पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई किए बिना ही जेसीबी को हरियाणा के लोगों को लौटा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर एमएस गिल का कहना है कि जेसीबी को हरियाणा के लोग लेकर गए है। इस मामले में किसी तरह से झगड़ा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। हालात को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप तहसील व सर्वे विभाग के कर्मियों से हरियाणा वालों की मिलीभगत
खेड़ा इस्लामपुर के किसानों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने यमुना खादर में खनन का विरोध किया तो हरियाणा के लोग बागपत तहसील और सर्वे विभाग के कर्मियों के पास फोन करके बातचीत करने लगे। बार-बार कह रहे थे कि उन्होंने यहां खनन कराने की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन किसान विरोध कर रहे है। किसानों ने कहा कि इस बारे में डीएम से शिकायत की जाएगी।

अवैध रूप से बना दिया पुल
खेड़ा इस्लामपुर के किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा के लोगों ने यमुना में अवैध रूप से करीब एक किलोमीटर लंबा पुल बना दिया। पुल बनाने के बाद अब यूपी की जमीन में खनन करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।

खेड़ा इस्लामपुर स्थित यमुना खादर में जांच करने पहुंची बड़ौत पुलिस

खेड़ा इस्लामपुर स्थित यमुना खादर में जांच करने पहुंची बड़ौत पुलिस- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed