फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People live in mess, Bakharpur

गंदगी के अंबार, बाखरपुर में लोगों का जीना मुहाल

Tue, 23 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
People live in mess, Bakharpur
बालैनी (बागपत)। बाखरपुर गांव में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए है। रास्तों में गंदगी और जलभराव होने के कारण लोगों का निकलना दूभर है। बरसात में समस्या विकराल हो जाएगी। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव की कुसुम का कहना है कि गांव जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए है। नाले ओवरफ्लो होने के कारण रास्तों में कीचड़ व जलभराव है। रास्तों से निकलना तक मुश्किल है।
विज्ञापन

रेखा का कहना है कि गांव में पेयजल टंकी का निर्माण चल रहा है। पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पूरे गांव के रास्ते उबड-खाबड़ हो गए है।
विवेक का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी नहीं है। सफाई न होने के कारण नालियों का पानी रास्तों में भर जाता है। कई बार ग्राम प्रधान से सफाई कर्मी की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन व आशीष का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए रास्तों को उखाड़ दिया गया है, मगर मरम्मत नहीं कराई गई है। विशाल का कहना है कि गांव के मुख्य रास्तों से लेकर गलियों में जगह-जगह गड्ढे हो गए है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

क्या कहते है प्रधान
ग्राम प्रधान जयभगवान का कहना है कि गांव में पानी की टंकी का कार्य चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य चलने के कारण रास्ते खराब हो गए है। शीघ्र ही रास्तों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed