फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People heard PM's speech in virtual rally

वर्चुअल रैली में लोगों ने पीएम का भाषण सुना, केंद्रीय मंत्री व सांसद भी पहुंचे

Tue, 01 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
People heard PM's speech in virtual rally
बागपत के बली गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेते केन्द्रीय र? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में सोमवार को कई जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली का भाषण सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने भाषण सुना। यहां केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।
विज्ञापन

बागपत शहर में आशीर्वाद रिसोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई। जहां पहुंचे कार्यकर्ताओं व लोगों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुना। प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं व अभी तक कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जिला संयोजक अनिता खोखर, जयकरण गुर्जर, सुदेश चौहान, शेखर चौहान आदि मौजूद रहे। बागपत देहात के गांव बली में भाजपा नेता प्रदीप बली के आवास पर मुख्य अतिथि के रूप में आए केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के साथ कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। गांव बली में भाजपा से प्रत्याशी केपी मलिक की पत्नी सरला मलिक, उनके पुत्र साहिल मलिक भी रहे। इसके बाद जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

खेकड़ा देहात मंडल के गांव डगरपुर में जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल के आवास पर मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री राजस्थान चंद्रशेखर ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ प्रधानमंत्री का भाषण सुना। बड़ौत नगर मंडल के दिगंबर जैन महावीर हॉल, बड़ौत देहात द्वितीय मंडल के गांव बडक़ा में शिव मंदिर के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक मौजूद रहे और प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली में भाषण सुना। जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के आवास पर ग्रामीणों व भाजपा के कार्यकर्ताओं नें प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। अमीनगर सराय के नानकचंद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली में उनका भाषण सुना गया। इस दौरान जिला महामंत्री श्यामसुंदर गर्ग, विनोद वाल्मीकि, ईश्वर दयाल अग्रवाल, संजय गर्ग, संजय उपाध्याय, आलोक गर्ग, राकेश गुप्ता, संजय पालीवाल, गजेंद्र पाल सिंह, सौरव कंसल, शिवांश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ग के लिए फायदेमंद होगा बजट : जनरल वीके सिंह
बागपत के एसपीसी डिग्री कॉलेज में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने लोगों व कार्यकर्ताओं संग बैठक करके चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर चुनाव में जुटना है। इसके साथ ही बजट को लेकर उन्होंने कहा कि बजट हर वर्ग को फायदा देने वाला होगा और योजनाओं का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed