फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People demonstrated in the municipality

माता कॉलोनी के लोगों का पालिका में प्रदर्शन  

Thu, 19 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 19 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated in the municipality
माता कॉलोनी के लोगों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बागपत शहर की माता कॉलोनी के लोगों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। पानी सप्लाई नहीं होने के कारण धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया वार्ड आठ में 15 साल से नगर पालिका से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है।

बुधवार को माता कॉलोनी के वार्ड आठ से काफी संख्या में लोग नगर पालिका कार्यालय में पानी आपूर्ति नहीं होने पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए पाइप तो बिछाए हैं, लेकिन पिछले 15 साल से कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। घरों से दूर लगे हैंडपंपों से पीने एवं घरेलू योग्य पानी लाने को मजबूर हैं। ऊपर से जो पानी इस्तेमाल भी नहीं किया, उसके भी भुगतान के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके विरोध में महिला खुर्शेदी, शम्मो, जैतून, फरजाना, अनीशा, फूल मजरा, नानक, कालूराम, शरफी, सूरज चौधरी, गय्यूर आदि कहा जब तक कॉलोनी में पानी की सप्लाई हो जाती है, तब तक उनका पालिका में धरना चलता रहेगा। धरने पर बैठते ही पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। तुरंत उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर लोग धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed