फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People demonstrate Bamnauli bank, picket

बामनौली बैंक पर लोगों का प्रदर्शन, धरना 

Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
People demonstrate Bamnauli bank, picket
बामनौली गांव में केनरा बैंक के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
बागपत के गांव बामनौली में स्थित केनरा बैंक की शाखा में कैश नहीं मिलने और बैंक का मुख्य गेट बंद करने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा यदि शाखा प्रबंधक ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को बैंक में कैश नहीं मिलने से ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी शाखा प्रबंधक से नोकझोंक भी हुई। इस पर शाखा प्रबंधक बैंक का शटर बंद कर दोघट थाने पहुंचे। धरना दे रहे लोगों ने कहा शाखा प्रबंधक उन्हें आए दिन कैश खत्म होने की बात कहकर बैंक से वापस कर देते हैं और ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करते है। ग्राहकों को बिना बताए उनके खातों से नगदी निकाल कर केसीसी खातों में डाल देते हैं। यदि किसान इस बारे में बात करते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने फोन कर बैंक से उच्चाधिकारियों को भी शाखा प्रबंध के बारे में बताया। कई घंटे बाद शाखा प्रबंधक ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया, उनकी समस्याओं को ध्यान में रख कर करेंगे। इस पर ग्राहकों के शांत होने पर बैंक में कार्य शुरू किया। बैंक के गार्ड पर भी अभद्रता का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा यदि फिर इस तरह का व्यवहार किया तो बैंक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इस दौरान राम रोशन टापा, नरेश डायरेक्टर, देशपाल, सूरज, कुशल पाल, संजीव कुमार, सतपाल ठेकेदार, जयप्रकाश, राजीव, सुभाष, रामकिशन, विकास, सोनू, धीरज, जवाहर, पुष्पेंद्र आदि रहे। उधर, शाखा प्रबंधक पुनीत चतुर्वेदी ने बताया जब बैंक में कैश नहीं होता है, तभी मना किया जाता है। ग्राहकों के साथ कभी गलत व्यवहार नहीं किया जाता है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed