{"_id":"5e87783f8ebc3e6fd50098be","slug":"people-coming-forward-for-help-baghpat-news-mrt4763932152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे लोग
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में महिलाओं को राशन वितरित करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे लोग
बागपत/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी/बालैनी। जिलेभर में लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए लिए आगे आ रहे हैं। जरूरतमंदों को खाना और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस लाईन की ओर से औद्योगिक एरिया में रहने वाले जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई गई। दारोगा धीरज सिंह, सुधीर, नौशाद व सुरेंद्र ने फैक्ट्रियों में रहने वाले सौ से अधिक लोगों को भोजन की व्यवस्था की। बुढ़सैनी गांव में थानाध्यक्ष हेमेंद्र बालियान ने बागड़ी लुहार परिवार के 25 लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव ने शगुन यादव फाउंडेशन की ओर से जमातियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई।
उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के जिलाध्यक्ष चौ. हिम्मत सिंह ने संजय, आलोक , शौकत, ताहिर व अन्य लोगों के साथ मिलकर 20 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री दी। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी ने 450 लोगों के भोजन की व्यवस्था की तथा 21 लोगों को चीनी और चाय के पैकेट दिए। बड़ौत में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मिलकर रेलवे रो़ड पर स्थित गरीबों को भोजन वितरित किया। जिलाध्यक्ष अनिल तोमर व नगर अध्यक्ष कमल तोमर ने 500 पैकेट खाना रेलवे स्टेशन के सामने झुग्गी-झोपड़ी, बिजरौल रोड़, बड़का रोड़ व अन्य स्थानों पर वितरित किया। उनके साथ मोनू हलालपुर, अंकुर धामा, अंकित धामा, विनीत तोमर, विक्की मास्टर, आशीष मलिक, सचिन, छोटू, रविंद्र, अमित तोमर, आर्यन चौधरी आदि रहे।