{"_id":"68ffc4d1f0cf0931c708690d","slug":"people-are-troubled-due-to-potholes-on-the-road-from-garhi-kalanjari-to-hindon-river-bridge-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140827-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गढ़ी कलंजरी से हिंडन नदी पुल तक मार्ग में गड्ढे होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गढ़ी कलंजरी से हिंडन नदी पुल तक मार्ग में गड्ढे होने से लोग परेशान
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। जर्जर हालत में घनश्यामदास मार्ग
मेरी आवाज सुनो की पड़ताल
- क्षेत्र के लोग कई बार मार्ग को बनवाने की कर चुके है मांग, फिर भी नहीं दिया जा रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गढ़ी कलंजरी से हिंडन नदी पुल तक मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। लोगों ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।
गढ़ी कलंजरी निवासी सूबे सिंह, मैनपाल, अजब सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि गढ़ी कलंजरी से हिंडन नदी पुल तक के मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से गढ़ी कलंजरी, पूरनपुर नवादा, भागौट, भींग, नेकपुर, धारीपुर, खिराजपुर, रेवड़ी, रावली, दुहाई से होते लोग मुरादनगर तक जाते हैं। मार्ग में गड्ढे होने के कारण लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढे होने के कारण यहां हादसा होने का खतरा बना रहता है।
कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों व अफसरों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए जल्द ही मार्ग का निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
--
- गढ़ी कलंजरी से हिंडन नदी पुल मार्ग जर्जर हालत में है। मार्ग पर बड़े गहरे गड्ढे लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बने हुए है और ऐसे में काफी परेशानी हो रही। - धीरेंद्र कसाना
- हिंडन मार्ग पिछले काफी दिनों से जर्जर हो रहा है। कई बार मार्ग का निर्माण कराने के लिए शिकायत कर चुके है। फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। - शब्बीर
- मार्ग से दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। मार्ग में गड्ढे होने के कारण यहां आए दिन हादसे होने के कारण लोट चोटिल हो रहे हैं। - अंकित
- मार्ग में सड़क कम गहरे गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। गड्ढे होने के कारण किसान खेतों में नहीं जा पा रहे है। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। - नरेश वर्मा
--
वर्जन
- गढ़ी कलंजरी से हिंडन नदी पुल तक मार्ग की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि