फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are throwing away the rules in the markets

बाजारों में लोग उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

Sun, 23 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
People are throwing away the rules in the markets
बागपत। नगर के बाजारों में लोग कोरोना गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। किरयाना की दुकानों से लेकर सब्जी और फलों की दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को न पुलिस कार्रवाई न ही कोरोना संक्रमण का भय है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लोगों के लिए घातक साबित हो रही है। संक्रमण के कारण आए दिन मौत हो रही हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को जागरूक कर रहा है। जिले भर में संक्रमण के बचाव के लिए अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। पुलिस नगर से लेकर देहात तक चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस कार्रवाई के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नगर से लेकर देहात तक के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में खरीददारी करने के लिए आने वालों को न तो संक्रमण का डर है और न ही पुलिस कार्रवाई की परवाह। बाजार खुलते ही खरीदारी के लिए भीड़ उमड पड़ती है। वहीं, व्यापारी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed