{"_id":"62bb48cfe2d6b66ca67a00c7","slug":"people-are-in-bad-condition-in-humidity-and-heat-even-fans-are-not-getting-relief-baghpat-news-mrt5948236171","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल, पंखों में भी नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल, पंखों में भी नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन
उफ ये गर्मी, घरों में कैद: बागपत में मंगलवार को सूना पड़ा मुन्नालाल एंक्लेव
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस और गर्मी में लोगों का बुरा हाल, पंखों से भी नहीं मिल रही राहत
बागपत। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पंखे में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर में नगर गलियों, मुख्य मार्ग, बाजार और हाईवे पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण नगर की गलियां और बाजार सूने हो गए।
कुछ दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने से लोगों को पंखों में भी राहत नहीं मिल रही है। लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। लोग गर्मी से बचाव के लिए घरों में रहने को मजबूर हो गए है। गलियों और मुख्य मार्गों से लेकर हाईवे तक लोगों की आवाजाही कम हो रही है, लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोहपर में बाजार और गलियां सूनी हो गईं। दोपहर बाद गर्मी कम होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले और गलियों और बाजारों में आवाजाही बढ़ी। चिकित्सकों ने भी लोगों को गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है।
चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी लगने पर तेज बुखार व डायरिया होने की आशंका बढ़ जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने गर्मी से बचाव के लिए पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करने के अलावा हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने गर्मी में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सिर ढककर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

लो साहब बुझा लो प्यास,आज गर्मी से है सबका बुरा हाल:बागपत की शौकत मार्किट में मंगलवार को भीषण गर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन