फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are forced to drink contaminated water

दूषित पानी पीने को मजबूर है वार्ड नंबर चार व वार्ड नंबर 15 के लोग

Thu, 19 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
People are forced to drink contaminated water
प्रदूषित जल दिखाती शीला - फोटो : BARAUT
सभासद से लेकर वार्ड में रहने वाले लोग पालिका से कर चुके हैं शिकायत
विज्ञापन

नहीं हो रही सुनवाई, लोगों में पनपता जा रहा है आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगरपालिका के वार्ड नंबर चार व 15 के लोग एक माह से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उधर, दूषित पानी के सेवन से बीमारी फैलने का खतरा है। बार-बार शिकायत किए जाने बावजूद पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों मेें आक्रोश पनप रहा है।
पालिका के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा नगर के वार्ड नंबर 4 व 15 के करीब 150 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। टंकी के जरिए घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। पीड़ित कई बार इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोश जताने वालों में जीत सिंह कश्यप, रवि, सोनू, सविता, रोशनी, बबीता एवं मुनेश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बीमारी फैलने का खतरा
शीला व मुकेश देवी का कहना है कि दूषित पानी की शिकायत कई बार वार्ड सभासद व पालिका में की जा चुकी है परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं किया जा रहा समाधान
वार्ड सभासद कालूराम का कहना है कि एक माह से यह समस्या बनी हुई है, कई बार मौखिक व लिखित में शिकायत नगरपालिका में की जा चुकी है, आज तक समाधान नहीं हुआ।
वर्जन
दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद बीती राता टीम वार्डों में भेजी गई थीं। लीकेज होने की वजह से दूषित पानी आना बताया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।-अनुज कौशिक, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed