फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are facing problems due to waterlogging on the way to the village

गांव के रास्ते पर जलभराव होने से लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to waterlogging on the way to the village
छपरौली। लूंब गांव की लधना पट्टी के मुख्य रास्तों पर दूषित पानी का जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान व उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मवीर सिंह ने बताया जल निकासी न होने से रास्ते पर जलभराव है। इससे बीमारी फैलने की आंशका बनी रहती है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। अनिरुद्ध चौहान का कहना है कि रास्ते की नालियां टूट चुकी है। इससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। घरों का गंदा पानी रास्ते पर भरा रहता है। लोगों को दूषित पानी से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दीपक का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार शिकायत करने क बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान बहादुर सिंह का कहना है कि बजट जारी होते ही रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed