{"_id":"60f067958ebc3e8c0a597508","slug":"peaceful-examination-supervisor-posted-baghpat-news-mrt547517342","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकलविहीन हुई परीक्षा, पर्यवेक्षक रहे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकलविहीन हुई परीक्षा, पर्यवेक्षक रहे तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय एवं परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं। इसदौरान केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी तैनात रहे। परीक्षार्थियों को कोरोनागाइड लाइन का विशेष रूप से पालन कराया गया।
सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज खट्टा प्रह्लादपुर में तृतीय पाली में हुई एमए व बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा में पंजीकृत 52 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चतुर्थ पाली में हुई बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में पंजीकृत 25 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। केंद्र अधीक्षक डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ. सोबरान सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण हुई। इससे पूर्व परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा संपन्न कराने में कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा, कुलदीप सिंह दहिया, भारती सिंह, संतोष का सहयोग रहा।
उधर अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को तृतीय पाली में बीए गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 19 छात्राओं ने परीक्षा दी। एमए द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी, हिंदी व राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 13 छात्राओं में एक अनुपस्थित रही। चौथी पाली में बीए तृतीय वर्ष की गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 16 छात्राएं उपस्थित रहीं। परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्या डॉ. कमला अग्रवाल, पर्यवेक्षक डॉ. रामगोपाल, वरिष्ठ लिपिक संजय सैनी मौजूद रहे।