फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Peace is achieved by giving up attachment, illusion and anger: Keshavanand Giri

मोह, माया और क्रोध को छोड़ने से मिलती है शांति : केशवानंद गिरी

Sat, 28 Mar 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Peace is achieved by giving up attachment, illusion and anger: Keshavanand Giri
-बामनौली गांव के ठाकुरद्वारा मंदिर में 111 कुंडीय महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव के ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रहे 111 कुंडीय महारुद्र यज्ञ का शुक्रवार को समापन किया गया। केशवानंद गिरि ने कहा कि स्वार्थ के वशीभूत होकर किया गया कार्य खुद के लाभ के लिए होता है, जो दूसरे की भलाई के काम नहीं आ सकता है।

उन्होंने कहा कि क्रोध, मोह, माया के जाल में फंसकर मनुष्य भगवान से दूर होता जा रहा है, जो उसके दुख का कारण है। इन्हें छोड़ने के बाद ही जीवन में शांति मिलती है। कहा कि मनुष्य को सिर्फ यही चिंता सताती रहती है कि अपना कार्य किस तरह आगे बढ़े और उन्नति करे। इसके लिए दूसरों का कितना ही नुकसान क्यों न हो जाए, लेकिन सच्चा इंसान वही होता है जो अपने लाभ के लिए दूसरे को नुकसान पहुंचाने से बचता है। कहा कि सच्चाई इंसान को सदमार्ग पर ले जाती है। इंसान सत्य, अहिंसा को अपनाकर ही जीवन सुखी बना सकता है। संत जीव रक्षा के संदेश देकर उनकी रक्षा की जिम्मेदारी भी उठाते हैं। इस मौके पर श्रीराम तोमर, हेमंत एडवोकेट, जंगबहादुर तोमर, रामबीर सिंह, पवन कुमार, धर्मपाल सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed