{"_id":"587679444f1c1b7940ba7fee","slug":"past-elections-have-deployed-more-paramilitary-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"विगत चुनाव से अधिक अर्द्धसैनिक बल होगा तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विगत चुनाव से अधिक अर्द्धसैनिक बल होगा तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेते सीडीओ हाकिम सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विधानसभा चुनाव में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अफसरों ने पिछले चुनाव से 20 प्रतिशत ज्यादा अर्द्ध सैनिक बल की मांग की है। यह रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी। हर मतदान केंद्र पर सिविल पुलिस के साथ-साथ अर्द्ध सैनिक बल भी तैनात रहेगा।
बागपत में शायद ही कोई चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। हर चुनाव में मारपीट और झगड़े होते हैं। इतना ही नहीं गोली तक चल जाती है। एक चुनाव में तो असामाजिक तत्वों ने मतपेटी लूटने का प्रयास कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसे देख पुलिस अफसर भी जिला बागपत के चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। जनपदीय अधिकारी पिछले दो माह से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए कह रहे हैं। डीएम और एसपी प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं।
मंगलवार को डीआईजी मेरठ ने बागपत में पहुंचकर विधानसभा चुनाव तैयारी की समीक्षा की और कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी और बालैनी के हरिया खेड़ा गांव के बूथों का निरीक्षण किया और चुनाव को लेकर ग्रामीणों के साथ वार्ता भी की। जनपद में विधानसभा चुनाव 2017 में पिछले चुनाव की अपेक्षा ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने बताया पिछले चुनाव के मुकाबले विधानसभा चुनाव 2017 में ज्यादा पुलिस-फोर्स तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया चुनाव को ध्यान में रखकर 39 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल की पुलिस मुख्यालय को मांग (डिमांड) की गई है। इसके अलावा दूसरे जनपदों और प्रदेश की पुलिस भी मतदान के समय तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा किसी भी हालत में चुनाव को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।